धमतरी, 13 नवम्बर 2025/sns/- ग्राम मुजगहन में 12 नवंबर को उपभोक्ता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से जिला उपभोक्ता आयोग, धमतरी के अध्यक्ष श्री गोपाल रजन पाणिग्राही एवं सदस्यद्वय सुश्री रूपा शर्मा व श्री अरविन्द सिंह परिहार वरिष्ठ अधिवक्ता श्री प्रदीप तिवारी, अधिवक्ता श्री आशीष तिवारी तथा मुजगहन के सरपंच होमेश्वर साहू, उप सरपंच जतीन साहू, सचिव दीपक सोनकर, पंच गोविन्द नागारवी व ग्रामीण जन उपस्थित हुए।
जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यद्वय द्वारा उपस्थित ग्रामीण जनों को उपभोक्ता कानून के बारे में विस्तार से बताते हुए उपभोक्ता अधिकारों से अवगत कराया गया, तथा ई-जागृति पोर्टल व ई-हियरिंग के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में जिला उपभोक्ता आयोग, धमतरी के सदस्य श्री अरविन्द सिंह परिहार द्वारा ई-जागृति पोर्टल व ई-हियरिंग के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। उक्त कार्यक्रम में जिला उपभोक्ता आयोग धमतरी के श्री नवीन जायसवाल व श्री सतीश मेनन भी उपस्थित रहे। अंत में ग्राम मुजगहन के सरपंच श्री होमेश्वर साहू द्वारा ग्रामीण जनों का आभार व्यक्त किया गया।

