अम्बिकापुर, 12 नवम्बर 2025/sns/- जिले के समस्त विभागों एवं कार्यालयों में ई-ऑफिस के सुचारू रूप से क्रियान्वयन के सम्बन्ध में जिला पंचायत सभाकक्ष में मंगलवार को प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित किया गया। इस दौरान सामान्य प्रशासन विभाग के मास्टर ट्रेनर के द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें समस्त विभागों के ई-ऑफिस संचालकों को सरकारी कार्यालयों के दस्तावेजों को पेपरलैस करने पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान ई-ऑफिस के क्रियान्वयन एवं सुचारू रूप से सभी कार्यालयों में कार्य करने हेतु नोट-शीट, फाईल, डिजिटल साईन, ट्रांसफर आदि संबंधी विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। अधिकारियों-कर्मचारियों को ई-ऑफिस प्रणाली के तहत विभिन्न प्लेटफार्म के विभिन्न कार्यों तथा उनके उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में ई-ऑफिस का परिचय एवं उपयोग, दस्तावेज़ तैयार करना, अनुमोदन प्रक्रिया, रिपोर्टिंग एवं फाइल ट्रैकिंग, सुरक्षा उपाय एवं गोपनीयता आदि के बारे में विस्तार से बताया गया। जिले के सभी विभागों के कर्मचारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर रवि निषाद, विनोद देवांगन एवं जिला सूचना विज्ञान अधिकारी जियाउर रहमान, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा सिंह एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
जिले में 1257.4 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज
रायगढ़, 20 सितम्बर 2025/sns/- चालू वर्षा मौसम में रायगढ़ जिले में 19 सितम्बर तक 1257.4 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में 2 मिली मीटर औसत वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जिले के रायगढ़ तहसील में 1454.3 मिली मीटर, पुसौर में 1336.6, खरसिया […]
फोटो युक्त मतदाता सूची मुद्रण के लिए निविदा 25 तक
बिलासपुर, 04 जुलाई 2025/sns/- जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले की छः विधानसभा क्षेत्रों 25-कोटा, 28-तखतपुर, 29-बिल्हा, 30 बिलासपुर, 31-बेलतरा एवं 32-मस्तूरी के लिये फोटोयुक्त मतदाता सूचियां मुद्रण कर, प्रदाय करने हेतु दर निर्धारण हेतु इच्छुक मुद्रकों एवं फर्मों से मोहरबंद निविदाएं आमंत्रित की जाती है। निविदा जमा करने की […]
रजत जयंती वर्ष एवं स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
अम्बिकापुर, 28 जुलाई 2025/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती वर्ष के आयोजन की तैयारी को लेकर कलेक्टर श्री विलास भोसकर द्वारा साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में विभागवार आयोजन की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में विभागीय योजनाओं एवं पिछले 25 वर्षों में विभागों द्वारा किए गए […]


