अम्बिकापुर, 12 नवम्बर 2025/sns/- राष्ट्र विधिक सेवा प्राधिकरण तथा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री के.एल. चरयाणी के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सुश्री लीनम बनसोड़े के द्वारा समस्त पैरालीगल वालेंटियर द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर 11 नवम्बर को विधिक जगरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर के आयोजन शा. उ.मा.विद्यालय मणीपुर, शा. उ.मा.विद्यालय केदारपुर, शा. उ.मा. विद्यालय अम्बिकापुर, शा. उ.मा.विद्यालय उदयपुर, शा. उ.मा. विद्यालय सीतापुर, शा. उ.मा.विद्यालय लखनपुर, शा. उ.मा. हायर से. विद्यालय उदयपुर, शा. उ.मा.विद्यालय हाईस्कूल सोनतरई, स्वा. आत्मानंद स्कूल धौरपुर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं को विधिक जानकारी प्रदान की गई। राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित शिविर के माध्यम से शिक्षा संबंधी अधिनियम, विधि, संवैधानिक तथा विधिक अधिकारों के संबंध में जानकारी प्रदान करने के साथ ही नालसा के अन्य योजनाओं के संबंध में भी बताया गया तथा नालसा हेल्प लाईन 15100 से स्कूली छात्र-छात्राओं को अवगत कराया गया।



