छत्तीसगढ़

पलारी में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 17 नवम्बर को

बलौदाबाजार,12 नवम्बर 2025/sns/-छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष के अवसर पर जिले के शिक्षित युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार का अवसर प्रदान करने हेतु जिला रोजगार कार्यालय बलौदाबाजार द्वारा जनपद पंचायत पलारी में 17 नवम्बर 2025 को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। प्लेसमेन्ट कैम्प सुबह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक आयोजित होगा।

जिला रोजगार कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्लेसमेन्ट कैम्प में नियोजक अलर्ट सिक्योरिटी रायपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के 54 पद, असिस्टेंट सुपरवाइजर 10, सिक्योरिटी सुपरवाइजर 4, एजेंट 54, टेंडर 2 एवं मार्केटिंग के 4 पद, शैक्षणिक योग्यता आठवीं, दसवी, बारहवीं, स्नातक एवं स्नातकोत्तर उत्तीर्ण, उम्र 20 से 50 वर्ष, अनुभव 0-2 वर्ष, वेतन 10 हजार से 16 हजार रूपये पदानुसार देय होगा, कार्यक्षेत्र रायपुर छत्तीसगढ़ होगा।जिंदल स्टील लिमिटेड मंदिर हसौद रायपुर द्वारा अप्रेंटिसशीप के लिए मशीनीष्ट के 40 पद, टर्नर 30, फिटर 10 एवं वेल्डर के 10 पद, शैक्षणिक योग्यता आईटीआई उत्तीर्ण, स्टाइपेंड 14 हजार रूपये तक देय होगा, कार्यक्षेत्र रायपुर होगा।

इच्छुक आवेदक अनिवार्य रूप से समस्त प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो सहित उपस्थित हो सकते है। इस संबंध मे अधिक जानकारी हेतु जिला रोजगार कार्यालय से या दूरभाष न. 07727- 299443 में सम्पर्क कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *