छत्तीसगढ़

सुकमा में शरीर और भावनाओं के साथ पहल की शुरुआत

सुकमा, 12 नवम्बर 2025/sns/-कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन में सुकमा जिले में शिक्षा विभाग द्वारा शरीर और भावनाओं के साथ ( बीइंग विथ बॉडी एंड फीलिंग्स ) नामक एक अभिनव मानसिक स्वास्थ्य परियोजना की शुरुआत की गई है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के बीच भावनात्मक अभिव्यक्ति, आत्म-जागरूकता और मानसिक संतुलन को बढ़ावा देना है।
परियोजना के अंतर्गत बुधवार को दो सत्र आयोजित किए गए । जिसमें पहला सत्र कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छात्राओं के साथ एवं दूसरा सत्र पोर्टाकेबिन विद्यालय बालाटिकरा (छिंदगढ़) में शिक्षकों के साथ हुआ। इन सत्रों का संचालन प्रसिद्ध डांस थेरेपिस्ट सुश्री शेफाली सैनी द्वारा किया गया, जिन्होंने प्रतिभागियों को शरीर और भावनाओं के संबंध को समझने तथा नृत्य और गतिविधियों के माध्यम से आत्म-अभिव्यक्ति के लिए प्रेरित किया।
आगामी तीन महीनों तक जिले के 10 समूहों के साथ प्रत्येक सप्ताह ऐसे सत्र आयोजित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यालयों में एक सुरक्षित, सहयोगी एवं संवेदनशील वातावरण तैयार करने का लक्ष्य है, जहाँ छात्र और शिक्षक अपने मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ कर सकें। यह परियोजना पीपीआईए फेलो सुश्री अर्कजा कुठिआला के संयोजन में संचालित की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *