छत्तीसगढ़

प्राकृतिक आपदा पीड़ित 02 परिवारों को दी गई 08 लाख रूपए की आर्थिक सहायता

 जगदलपुर, 12 नवम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री हरिस एस. द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित 02 परिवारों को 08 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। कलेक्टर द्वारा तहसील दरभा ग्राम बिसपुर निवासी कमली मंडावी की मृत्यु सांप काटने से पति लखमू राम को तथा तहसील करपावंड ग्राम टेम्पलकोमार निवासी ललित की मृत्यु सांप काटने से पिता देवीसिंह को चार-चार लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *