सुकमा, 11 नवम्बर 2025/sns/-छत्तीसगढ़ शासन के वरिष्ठ मंत्री श्री केदार कश्यप मंगलवार को सुकमा जिले के एकदिवसीय महत्वपूर्ण दौरे पर रहेंगे। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य जिले में विकास कार्यों को गति देना, खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करना और विभागीय कामकाज की समीक्षा करना है। श्री कश्यप राज्य के वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य जैसे अहम विभागों का जिम्मा संभालते हैं, जिससे उनके इस दौरे को प्रशासनिक और राजनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है।
विकास कार्यों की देंगे सौगात
जारी प्रोटोकॉल के अनुसार, मंत्री श्री कश्यप अपने व्यस्त कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे सुकमा स्थित हिड़मा स्टेडियम से करेंगे। यहाँ वे विकासखंडस्तरीय श्बस्तर ओलंपिकश् कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे।
अधिकारियों की लेंगे समीक्षा बैठक
दोपहर 1 बजे प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में वे अपने विभागों (वन, परिवहन, सहकारिता) से संबंधित कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा करेंगे। बैठक में जिला प्रशासन के सभी वरिष्ठ अधिकारियों के मौजूद रहेंगे जिन्हें प्रभारी मंत्री के द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
इसके पश्चात वे जिले में कई अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेकर आमजन और कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। तय प्रोटोकॉल के अनुसार, सभी कार्यक्रमों के समापन के पश्चात वे दोपहर 2रू30 बजे सड़क मार्ग से जगदलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

