छत्तीसगढ़

बीजापुर में हुआ ब्लॉक स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2025 का गरिमामयी शुभारंभ


बीजापुर, 11 नवंबर 2025/sns/-विकासखंड बीजापुर में “बस्तर ओलंपिक 2025” का शुभारंभ बड़े ही उत्साह और गरिमामयी वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व वनमंत्री श्री महेश गागड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जानकी कोरसा, उपाध्यक्ष पेरे पुलैया, जनपद अध्यक्ष सोनू पोटाम, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गीता सोम पुजारी, जी. वेंकट, घासीराम नाग, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता चौबे, प्रभारी जिला खेल अधिकारी नारायण प्रसाद गवेल एवं एसडीएम जागेश्वर कौशल की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का उद्देश्य बस्तर संभाग के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ना, उनकी खेल एवं रचनात्मक प्रतिभा को निखारना और शासन-जनता के बीच प्रत्यक्ष संवाद स्थापित करना है। पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी “बस्तर ओलंपिक” का आयोजन पूरे उत्साह के साथ किया जा रहा है।

इस खेल महोत्सव में एथलेटिक्स (100, 200, 400 मीटर दौड़, लम्बी कूद, ऊँची कूद, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो, 4×100 मीटर रिले रेस), तीरंदाजी, फुटबॉल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, कराते, वॉलीबॉल, महिला सीनियर वर्ग के लिए रस्साकशी, तथा जिला स्तर पर हॉकी और वेटलिफ्टिंग की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।

प्रतियोगिताएं दो वर्गों — जूनियर (14 से 17 वर्ष, बालक-बालिका) और सीनियर (महिला-पुरुष, आयु सीमा रहित) में होंगी। विकासखंड स्तर पर चयनित खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। “बस्तर ओलंपिक 2025” के तहत विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताएं 10 से 11 नवंबर तक आयोजित की जा रही हैं। खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु विभिन्न विभागों की ड्यूटी लगाई गई है।

इस अवसर पर जिला सदस्य मैथियस कुजूर, सतीश एंड्रिक, जनपद उपाध्यक्ष दिनेश पुजारी, जनपद सदस्य बोधि ताती, अनिल नक्का, विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच, नगर पालिका बीजापुर के पार्षदगण, सीईओ जनपद पंचायत पी.आर. साहू, कल्पना रथ, नागेश निषाद, दीपक कोंड्रा, राजेश मिश्रा, मेघराज वट्टी, गौरव सोनकिया, विष्णु दुर्गम,, विभिन्न स्कूलों के शिक्षक, पीटीआई, कोच और ग्राम सचिव उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *