मुंगेली, 07 नवम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान खरीदी प्रारंभ होने से पूर्व अवैध धान की रोकथाम हेतु कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। इसी कड़ी में खाद्य विभाग एवं मण्डी की संयुक्त टीम द्वारा गल्ला व्यापारियों के यहां छापामार कार्रवाई कर अवैध धान पाएं जाने पर जब्ती की कार्रवाई की गई। जिला खाद्य अधिकारी श्री डड़सेना ने बताया कि गल्ला व्यापारियों (थोक एवं चिल्हर) के यहाँ निरीक्षण कर पुराने धान का प्रकरण बनाया गया। कार्रवाई के तहत पथरिया में श्री ओम ट्रेडिंग संचालक पार्वती डड़सेना के यहाँ से 112 क्विंटल, डड़सेना ट्रेडर्स पथरिया संचालक मेलाराम डड़सेना के यहॉ 97 क्विंटल, सारधा लोरमी में संजय फूड ग्रेन से 150 क्विंटल, दुर्गा ट्रेडर्स मुंगेली से 22 क्विंटल, डोंगरिया लोरमी के रंगनाथ श्रीवास के यहां से 50 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया। उन्होंने बताया गया कि अवैध रूप से संग्रहित धान को मंडी अधिनियम के तहत जप्त किया गया है तथा नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित खबरें
राज्यपाल श्री रमेन डेका से जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा ने की सौजन्य मुलाकात
राज्यपाल श्री रमेन डेका से जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा ने की सौजन्य मुलाकात रायपुर, 09 नवंबर 2025/राज्यपाल श्री रमेन डेका से छत्तीसगढ़ प्रवास पर आए जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा ने राजभवन रायपुर में सौजन्य भेंट की। उप राज्यपाल श्री सिन्हा ने राज्यपाल श्री रमेन डेका को माता वैष्णो देवी का पवित्र […]
राज्यपाल श्री रमेन डेका को स्वदेशी मेले के लिए न्यौता
राज्यपाल श्री रमेन डेका को स्वदेशी मेले के लिए न्यौता रायपुर, 09 दिसंबर 2025/राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष श्री केदारनाथ गुप्ता ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने रायपुर में 18 से 25 दिसंबर तक आयोजित होने वाले स्वदेशी मेेले के लिए बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल […]
राठी रासायनिक खाद भण्डार अरमरीकला के विरूद्ध कार्यवाही
दुर्ग, 10 सितम्बर 2025/sns/- उर्वरकों की कालाबाजारी, होर्डिंग, डायवर्सन एवं अन्य गतिविधियों की सतत निगरानी के संबंध में संचालक कृषि से प्राप्त निर्देश के अनुक्रम में संभाग, जिला एवं विकासखण्ड के उर्वरक निरीक्षकों द्वारा सहकारी एवं निजी उर्वरक विक्रय केन्द्रों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है तथा अनियमितता की स्थिति में संबंधित विक्रय केन्द्र […]


