छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत तीर्थयात्री होंगे 05 नवम्बर से रवाना


 
दुर्ग, 05 नवंबर 2025/sns/-
छत्तीसगढ़ शासन के महत्वकांक्षी योजना मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन के तहत तीर्थयात्री  ट्रेन के माध्यम से 05 से 11 नवम्बर 2025 तक स्थान द्वारिका, सोमनाथ, नागेश्वर हेतु दुर्ग रेलवे स्टेशन से 05 नवम्बर को प्रातः 11.30 बजे रवाना होंगे।  
उपसंचालक समाज कल्याण विभाग से मिली जानकारी अनुसार उक्त तीर्थ यात्रा में कुल 800 तीर्थ यात्री सम्मिलित हो रहे है जिसमें जिला दुर्ग से 459 तीर्थ यात्री, जिला बालोद से 189 तीर्थ यात्री, जिला बेमेतरा से 146 तीर्थ यात्री एवं समाज कल्याण संचालनालय छ.ग. से 6 यात्री सम्मिलित है। उक्त यात्रा में यात्रियों की देख-रेख हेतु नोडल अधिकारी, सहायक नोडल अधिकारी, अनुरक्षक एवं स्वास्थ्य संबंधी रेख रेख हेतु चिकित्सक टीम (तीनों जिलों से) शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *