सुकमा, 03 नवम्बर 2025/sns/- राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सुकमा जिले के मिनी स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय राज्योत्सव समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द का मिसाल भी देखने को मिला। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी स्टॉल में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत तीन जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री धनीराम बारसे, राज्य महिला आयोग की सदस्य सुश्री दीपिका सोरी, जनपद अध्यक्ष कोंटा श्रीमती कुसुमलता कोवासी, जिला पंचायत सदस्य श्री हुंगाराम मरकाम, उपाध्यक्ष श्रीमती भुनेरूवरी यादव, जनपद पंचायत सदस्य श्री आयताराम मंडावी, श्री विश्वराज सिंह चौहान, सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
सभी ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देकर उनके सुखद और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
सामूहिक विवाह में वधू कुहराम वंदना, पिता कुहराम सुकड़ा एवं वर वंजाम सुरियम, पिता वंजाम नंगा ग्राम बोदागुड़ा, मिसमा। वधू रानू पोडियम, पिता भीमा पोडियम एवं वर बारसे नितिन, पिता बारसे दुला ग्राम मुरलीगुड़ा, बंडा। वधू पोडियामी लक्ष्मी, पिता पोडियम कन्ना एवं वर उइका वेंकटेश, पिता उइका कन्ना ग्राम मुरलीगुड़ा, बंडा शामिल जोड़े है। इस दौरान कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव, एसपी श्री किरण गंगाराम चव्हाण, सीईओ जिला पंचायत श्री मुकुन्द ठाकुर, डीएफओ श्री अक्षय भोसले, जिला महिला बाल विकास अधिकारी श्री नेताम तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम में नवदम्पतियों को विवाह उपरांत आवश्यक सामग्री और सरकारी योजनाओं के लाभ भी प्रदान किए गए। राज्योत्सव का यह आयोजन 02 से 04 नवम्बर तक मिनी स्टेडियम सुकमा में जारी रहेगा, जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई गई है।

