छत्तीसगढ़

रजत जयंती वर्ष पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने दी नई खुशियों की सौगात

मोहला, 3 नवंबर 2025/sns/- 1 नवम्बर 2025 छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर आज नवा रायपुर में आयोजित भव्य राज्योत्सव समारोह में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत प्रदेश के लाखों हितग्राहियों को नई सौगात दी। इस अवसर पर मोहला जिले के 4 हजार 500 हितग्राहियों का गृह प्रवेश कराया गया। जिला स्तर पर यह कार्यक्रम जिला कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देशन एवं सीईओ जिला पंचायत श्रीमती भारती चंद्राकर के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। जिले की समस्त 185 ग्राम पंचायतों में स्थानीय स्तर पर भी उत्साहपूर्वक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान सभी नवनिर्मित आवासों को आकर्षक रंगोली सज्जाए दीप प्रज्वलन एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गृह प्रवेश कराया गया। इस अवसर पर हितग्राहियों को आभार पत्र खुशियों की चाबी एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधिगण, जिला एवं जनपद सदस्य, सरपंच, उपसरपंच, पंचगण, सहित अन्य सम्मानित जनप्रतिनिधि, जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी, सचिव, रोजगार सहायक, आवास मित्र एवं हितग्राही बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। साथ ही स्थानीय सामाजिक संगठनों स्व-सहायता समूहों एवं युवाओं ने स्वैच्छिक रूप से सहभागिता कर सामुदायिक एकता एवं सहभागिता की उत्कृष्ट मिसाल प्रस्तुत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *