छत्तीसगढ़

जिला स्तरीय तीन दिवसीय राज्योत्सव समारोह की आज होगी शुरुआत,  शुभारंभ समारोह में कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम होंगे मुख्य अतिथि


अम्बिकापुर, 01 नवम्बर 2025/sns/-  छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस एक नवंबर के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय समारोह की शुरुआत रविवार 02 नवम्बर को होगी। कार्यक्रम का आयोजन कला केंद्र मैदान में होगा। राज्योत्सव समारोह का शुभारंभ शाम 05ः30 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग मंत्री श्री रामविचार नेताम होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग एवं प्रभारी मंत्री सरगुजा श्री ओपी चौधरी तथा पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल करेंगे। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद संसदीय क्षेत्र सरगुजा श्री चिंतामणी महराज, लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक श्री रामकुमार टोप्पो, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव, राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्वविजय सिंह तोमर, महापौर नगर पालिक निगम अम्बिकापुर श्रीमती मंजूषा भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरुपा सिंह, सभापति नगर पालिक निगम अम्बिकापुर श्री हरमिंदर सिंह टिन्नी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री देवनारायण यादव शामिल होंगे। इस दौरान राज्य के 25 वर्षों की विकास यात्रा पर आधारित विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी।  विद्यालयीन/महाविद्यालयीन छात्र- छात्राओं के साथ ही स्थानीय एवं आमंत्रित कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *