छत्तीसगढ़

रजत जयंती महोत्सव 2025 केशली में पशु मेला एवं प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

मुंगेली, 29 अक्टूबर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती महोत्सव 2025 के अवसर पर विकासखण्ड मुंगेली के ग्राम केशली में पशु मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गौपूजन के साथ किया गया। डॉ. आर.एम. त्रिपाठी, उप संचालक पशु चिकित्सा विभाग ने बताया कि प्रदर्शनी में 22 पशुओं का उपचार, 187 दवा वितरण, 205 का डिवर्मिंग एवं 196 का डिटिंकिंग किया गया। कार्यक्रम मे जनपद पंचायत मुंगेली के अध्यक्ष श्री रामकमल सिंह परिहार सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, ग्राम के सरपंच और पशुपालक मौजूद रहे।
प्रदर्शनी में उन्नत नस्ल के पशु-पक्षियों के विभिन्न वर्ग जैसे- दुधारु गाय वर्ग,दुधारु भैंस वर्ग, भैंसा वर्ग,बैल वर्ग, संकर बछिया वर्ग, बकरा-बकरी वर्ग, मुर्गा-मुर्गी वर्ग एवं अन्य वर्ग सहित कुल 07 वर्ग में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 21 पशुपालकों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार व प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। डा.नूतन पॉचखाड़े द्वारा जनप्रनिधियो एवं पशुपालकों को विभागीय योजनाओं व पशु मेला एवं प्रदर्शनी के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान पशुधन विकास विभाग के डा.शत्रुहन सिंह, डा.शरद केशरवानी, डा.डी.के.सारस्वत सहित विभाग के कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी और गौसेवक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *