कवर्धा, 25 अक्टूबर 2025/sns/- मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़, रायपुर के निर्देशानुसार आगामी निर्वाचन नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण-2025 के मद्देनज़र जिला कार्यालय कबीरधाम में हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। इसका दूरभाष क्रमांक 07741-233003 जारी किया गया है। मतदाताओं की आवश्यक शंकाओं के समाधान एवं मार्गदर्शन के लिए नियुक्त मास्टर ट्रेनर्स की ड्यूटी 28 अक्टूबर 2025 से लगाई गई है। इस व्यवस्था की निगरानी अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नरेन्द्र पैकरा द्वारा की जाएगी। जारी आदेश के अनुसार प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक श्री सुरेश मांझर, प्रधान पाठक, तथा दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजकर 30 मिनट तक श्री नंद कुमार सोनी, व्याख्याता, हेल्प डेस्क में उपस्थित रहेंगे।
संबंधित खबरें
प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवारों को दी गई 08 लाख रूपए की आर्थिक सहायता
.जगदलपुर, 31 मार्च 2026/sns/- कलेक्टर श्री आकाश छिकारा द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवार को 08 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके तहत तहसील बास्तानार के ग्राम बरछेपाल निवासी लखमू की मृत्यु पानी में डुबने से पत्नी श्रीमती आयते को और तहसील […]
जिले में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा संपन्न
राजनांदगांव, 25 मार्च 2026/sns/-भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान नई दिल्ली की पहल पर रविवार 22 मार्च 2026 को राज्यव्यापी बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन किया गया। जिले के 140 परीक्षा केन्द्रों में लगभग 2906 परीक्षार्थी हुए।जिला परियोजना अधिकारी जिला साक्षरता […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने श्रीमती कुसुम सिन्हा को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने श्रीमती कुसुम सिन्हा को दी श्रद्धांजलि रायपुर 18 फरवरी 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा की पूज्य माता स्वर्गीय श्रीमती कुसुम सिन्हा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री एवं सांसद श्री तोखन साहू, स्कूल शिक्षा मंत्री […]

