छत्तीसगढ़

खाद्य सामग्री की गुणवत्ता के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई जारी


राजनांदगांव, 20 सितम्बर 2025/sns/- शासन द्वारा दीपोत्सव पर खाद्य सामग्री की सही गुणवत्ता निर्धारण के मद्देनजर कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई जारी है। विभाग की टीम द्वारा मिठाई प्रतिष्ठानों, किराना दुकानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है एवं फूड सेफ्टी मैजिक बॉक्स की सहायता से आवश्यकतानुसार मौके पर ही मिठाइयों के रंग, अन्य सामग्री की उपस्थिति जांच कर विक्रेताओं और आमजन को भी जागरूक किया जा रहा है। दीपावली के दृष्टिगत विभाग द्वारा अब तक जिले भर के अलग अलग प्रतिष्ठानों से लगभग 11 विधिक व 10 से अधिक निगरानी नमूना सहित लगभग 20 से अधिक खाद्य सामग्री के नमूने गुणवत्ता जांच हेतु जप्त किये गए है। जांच के दौरान उपयोग के बाद रखे गए गए 2.5 लीटर तेल को भी मौके पर नष्ट कराया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा नागरिकों एवं मिष्ठान्न विक्रेताओं से अधिक रंगीन मिठाइयों से परहेज करने, पैक्ड सामग्री के उपयोग के पूर्व निर्माण व उपयोग तिथि का अवलोकन करने एवं उचित स्थान से ही खाद्य सामग्री की खरीदीने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *