जगदलपुर, 16 अक्टूबर 2025/sns/- जिला पंजीयक जिला बस्तर जगदलपुर द्वारा जगदलपुर शहर में स्थित मोहल्ला फ्रेजरपुर के नजूल शीट क्र 66 भू-खण्ड क्र. 1/2 क्षेत्रफल 292190 वर्गफुट में से 5000 वर्गफुट भूमि पर शासकीय कार्यालय भवन निर्माण हेतु भूमि हस्तांतरण किए जाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया है। इस संबंध में किसी व्यक्ति अथवा संस्था को किसी प्रकार का आपत्ति-दावा हो तो नियत पेशी 24 अक्टूबर 2025 तक स्वंय या अपने विधिमान्य अभिकर्ता के माध्यम से न्यायालय नजूल अधिकारी जगदलपुर में उपस्थित होकर आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। नजूल अधिकारी ने बताया कि निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त होने वाले दावा-आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।


