जगदलपुर, 16 अक्टूबर 2025/sns/- राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। कक्षा 6 वीं और कक्षा नवमी में प्रवेश के इच्छुक छात्र आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in के माध्यम से 30 अक्टूबर 2025 तक फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर निर्धारित की गई है, जबकि फॉर्म में सुधार के लिए करेक्शन विंडो 2 से 4 नवंबर 2025 तक खुली रहेगी। प्रवेश परीक्षा अगले साल जनवरी 2026 में देश भर के विभिन्न केंद्रों पर ओएमआर शीट पर पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाएगी।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा सभी इच्छुक छात्रों और अभिभावकों से अनुरोध किया गया है कि वे विस्तृत पात्रता मानदंड, परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम की जानकारी के लिए आधिकारिक AISSEE 2026 सूचना बुलेटिन का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। साथ ही किसी भी जानकारी के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के हेल्प डेस्क हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं अथवा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के मेल आईडी aissee@nta.ac.in पर मेल कर सकते हैं।

