छत्तीसगढ़

सांसद श्री संतोष पाण्डेय की अनुशंसा पर निर्माण कार्यों के लिए 34 लाख 25 हजार 300 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

कवर्धा, 15 अक्टूबर 2025/sns/- कैबिनेट मंत्री व कबीरधाम जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन की अनुशंसा पर कलेक्टर श्री गोपाल वर्मां द्वारा कवर्धा विधानसभा के ग्राम डबराभाट से बरबसपुर में मुरूम सड़क निर्माण कार्यां के लिए प्रभारी मंत्री मद से 02 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। निर्माण कार्य के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कवर्धा को क्रियान्वयन एजेंसी बनाया गया है।
समाचार क्रमांक-1146/राहुल फोटो/08

सांसद श्री संतोष पाण्डेय की अनुशंसा पर निर्माण कार्यों के लिए 34 लाख 25 हजार 300 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

कवर्धा, 15 अक्टूबर 2025। सांसद श्री संतोष पाण्डेय की अनुशंसा पर कलेक्टर श्री गोपाल वर्मां द्वारा जिले में अलग-अलग ग्रामों में निर्माण कार्यां के लिए 34 लाख 25 हजार 300 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। निर्माण कार्य के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा को क्रियान्वयन एजेंसी बनाया गया है। सांसद श्री पाण्डेय की अनुशंसा पर ग्राम पंचायत सिंगारपुर में सीसीरोड़ निर्माण कार्य के लिए 4 लाख 85 हजार 989 रूपए, ग्राम पंचायत हरदी में सीसी रोड़ निर्माण कार्य के लिए 5 लाख रूपए, ग्राम बेल्हरी ग्राम पंचायत छोटूपारा में मुरूम सड़क निर्माण कार्य के लिए 4 लाख 99 हजार 671 रूपए, ग्राम पंचायत सारी, चंदैनी, तालपुर में सीसी रोड़ निर्माण के लिए 5-5 लाख रूपए और ग्राम पंचायत हथलेवा में सीसी रोड़ निर्माण के लिए 4 लाख 99 हजार 700 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *