छत्तीसगढ़

जिले में अब तक 1004.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

बलौदाबाजार,14 अक्टूबर 2025/sns/- जिले में चालू मानसून के दौरान 1 जून से 14 अक्टूबर 2025 तक 1004.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले में सर्वाधिक वर्षा तहसील टुण्डरा में 1197.1 मिमी. एवं सबसे कम वर्षा सिमगा तहसील में 820.7 मिलीमीटर हुई है।

भू-अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार तहसील सुहेला 1165 मिमी, पलारी में 1111.2 मिमी, बलौदाबाजार 959.2 मिमी, सोनाखान 958.5 मिमी, लवन 956.2 मिमी, कसडोल 942.3मिमी.,भाटापारा 933.1 मिलीमीटऱ वर्षा दर्ज की गई है। इस तरह कुल 9043.3 मिमी अभी तक दर्ज की गई है जिसकी औसत वर्षा 1004.8 मिमी है। 14 अक्टूबर 2025 को शून्य मिलीमीटर दर्ज की गई है। सभी तहसीलों मे शून्य मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *