बलौदाबाजार, 19 जून 2025/sns/- कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा अभियान के रूप में विभिन्न विकासखंडों में संचालित कृषि केंद्रों में दबिश देकर छापेमारी की कार्यवाही की जा रही है। जिला स्तरीय निरीक्षण दल ने बुधवार क़ो निरीक्षण के दौरान विक्रय केंद्र में अवैध रुप से भण्डारित उर्वरक व बीज़ क़ो जब्त किया गया। उप संचालक कृषि दीपक कुमार नायक के अगुवाई में विकासखंड भाटापारा के करहीबाजार में संचालित कृषि केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान राजकुमार पटेल कृषि केंद्र करहीबाजार में अवैध रूप से उर्वरक एवं बीज का भंडारण पाया गया। जिसके विरुद्ध तत्काल कार्यवाही करते हुए उपलब्ध उर्वरक एवं बीज स्कंद को जब्त किया गया है। साथ ही विक्रेता को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है, जिसका जवाब तीन दिवस के भीतर प्रस्तुत करने हेतु लेख किया गया है। करहीबाजार के ही महामाया खाद भंडार एवं पटेल कृषि केंद्र का भी निरीक्षण किया गया। पटेल कृषि केंद्र में कालातीत बायो फर्टिलाइजर पाए जाने पर कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। जिला स्तरीय टीम द्वारा विकासखंड पलारी के कृषि सेवा केंद्र पलारी, मुन्ना भाई कृषि सेवा केंद्र सण्डी, वर्मा कृषि सेवा केंद्र सण्डी, का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान विक्रय केंद्रों में उपलब्ध बीज, कीटनाशक स्कंध एवं मूल्य सूची प्रदर्शित नहीं था जिस कारण उन्हें कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। जिले के कृषकों को गुणवत्तायुक्त कृषि आदान प्राप्त हो सके तथा किसी प्रकार के ठगी के शिकार न हो, इस हेतु विभाग द्वारा जिले में पदस्थ निरीक्षकों एवं मैदानी अमले क़ो कड़ी निगरानी के निर्देश दिये गये हैं। कृषि केंद्रों के संचालकों को स्पष्ट चेतावनी दिया गया है कि किसी भी प्रकार की अनियमितता न बरती जाए अन्यथा कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
संबंधित खबरें
जिला खनिज संस्थान न्यास अंतर्गत सहायक ग्रेड-03 (संविदा) के 02 पद हेतु 07 फरवरी को होगी कौशल परीक्षा
अंबिकापुर, 05 फरवरी 2026/sns/- जिला खनिज संस्थान न्यास सरगुजा अंतर्गत सहायक ग्रेड-03 (संविदा) के 02 पदों हेतु अहर्ताधारी अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किया गया था। उक्त प्रक्रिया अन्तर्गत लिखित परीक्षा 03 फरवरी 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा में पात्र 38 अभ्यर्थियों में से 10 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे तथा शेष 28 अभ्यर्थियों द्वारा परीक्षा […]
ग्राम गठुला में रंगमंच निर्माण के लिए 5 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति
राजनांदगांव, 16 जुलाई 2025/sns/- मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना अंतर्गत राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम गठुला में रंगमंच निर्माण के लिए 5 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने निर्माण एजेंसी को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य करने के निर्देश दिए है।
स्वास्थ्य सुरक्षा के मद्देनज़र मुंगेली में स्ट्रीट फूड सेंटरों का निरीक्षण
मुंगेली, 22 अगस्त 2025/sns/- कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के नागरिकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जिले में स्ट्रीट फूड जैसे गुपचुप ढेला, मोमोस संेटर, इडली दोसा सेंटर, भोजनालय आदि का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गुणवत्ता युक्त खाद्य समाग्री को पकाने एवं रख […]

