छत्तीसगढ़

नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए 23 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित


रायगढ़, 14 अक्टूबर 2025/sns/- सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत नगर निगम रायगढ़ अंतर्गत वार्ड क्रमांक 8 तुर्रीपारा एवं संलग्न क्षेत्र में युक्तियुक्तकरण करते हुए एक नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान स्थापित किए जाने हेतु नवीन संचालन एजेंसी की नियुक्ति की जानी है। दुकान संचालन हेतु इच्छुक स्थानीय नगरीय निकाय, महिला स्व-सहायता समूह, प्राथमिक कृषि साख समितियां, अन्य सहकारी समितियां, वन सुरक्षा समिति अपने पंजीयन प्रमाण-पत्र एवं अन्य सुसंगत दस्तावेजों सहित निर्धारित प्रारुप में आवेदन 23 अक्टूबर 2025  तक कार्यालयीन समयावधि में खाद्य अधिकारी, रायगढ़ कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *