सुकमा, 13 अक्टूबर 2025/sns/- जिला जेल सुकमा में दिनांक 03 अक्टूबर से 10अक्टूबर 2025 तक जेल विभाग द्वारा आयोजित किये जाने वाले छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव 2025-2026 के उपलक्ष्य मे जिला जेल सुकमा में 03 अक्टूबर से 08 अक्टूबर 2025 तक जेल के अधिकारी, कर्मचारियों एवं परिरूद्ध बंदियों के द्वारा प्रतिदिन प्रातः योग करे निरोग रहे के तहत सामुहिक योगा किया गया। 09 अक्टूबर 2025 को बंदियों हेतु संगोष्ठी एवं खेलकुद का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत सुबह श्रीमान सहायक जेल अधीक्षक एवं समस्त जेल कर्मचारियों द्वारा जेल परिसर में साफ-सफाई किया गया ।
दिनांक 10 अक्टूबर 2025 को जिला चिकित्सालय सुकमा के डॉ. श्री रविकुमार जागड़े एवं उनके चिकित्सकीय स्टॉफ के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें श्रीमान राजेश कुमार बिसेन, सहायक जेल अधीक्षक, श्री टिकेश्वर सिंह ध्रुव, मुख्य प्रहरी, श्री फग्गुराम ध्रुव, श्री सन्तोष कुमार साहु, श्री गन्नुराम दुग्गा, श्री गौकरण सिंह कंवर, श्री कुलेश्वर कुमार ठाकुर, श्री सतवन कुमार मण्डावी एवं श्री रमेश कुमार नेताम, प्रहरी द्वारा रक्तदान किया गया। 10 अक्टूबर 2025 को जिला चिकित्सालय सुकमा के मानसिक सामजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्रीमती रीना नायडू नित्या देवांगन, रचना मरकाम एवं श्री योगेश सिन्हा द्वारा बंदियों को मानसिक स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी प्रदान किया गया। इस अवसर पर श्री राजेश कुमार बिसेन, सहायक जेल अधीक्षक, श्री टिकेश्वर सिंह ध्रुव, श्री रमेश कुमार नेताम, मुख्य प्रहरी, श्री फग्गुराम ध्रुव, श्री धर्मेन्द्र कुमार नाग, श्री सन्तोष कुमार साहु, श्री यगेश कुमार चौबे, श्री नेहरूराम डहरिया, प्रहरी एवं जेल कर्मचारी उपस्थित थे।

