अम्बिकापुर, 13 अक्टूबर 2025/sns/- आयुक्त कार्यालय सरगुजा संभाग अम्बिकापुर में 09 अक्टूबर 2025 को विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक संपन्न हुई। समिति द्वारा की गई अनुशंसा के परिप्रेक्ष्य में संभाग अंतर्गत राजस्व विभाग में पदस्थ सहा. ग्रेड-2 को सहायक अधीक्षक के पद पर वेतनमान (9300-34800 ग्रेड वेतन 4200) वेतन मैट्रिक्स लेवल-8 में पदोन्नत करते हुए कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी आदेश पर्यन्त उपरोक्त कार्यालय में पदस्थ किया गया है। जिसमें तहसील कार्यालय लखनपुर में पदस्थ श्री भगवान सिंह को कार्यालय कलेक्टर सरगुजा में, जिला कार्यालय स्थानीय निर्वाचन सरगुजा में पदस्थ श्री राजेश सोनी को आयुक्त कार्यालय सरगुजा संभाग अम्बिकापुर में, जिला निर्वाचन कार्यालय कोरिया में पदस्थ श्री बी.बी. गुप्ता को कार्यालय कलेक्टर बलरामपुर-रामानुजगंज में, तहसील कार्यालय मनेन्द्रगढ़ जिला एम.सी.बी. में पदस्थ श्रीमती मशीहुन निशा परवीन को कार्यालय कलेक्टर एम.सी.बी. में, कार्यालय कलेक्टर जिला कोरिया में श्री होलसाय को कार्यालय कलेक्टर एम.सी.बी. में, कार्यालय कलेक्टर जिला कोरिया में पदस्थ श्री मोहन राम को कार्यालय कलेक्टर जिला कोरिया में, जिला निर्वाचन कार्यालय जिला कोरिया में पदस्थ श्री अनिल कुमार नामदेव को कार्यालय कलेक्टर सरगुजा में तथा कार्यालय कलेक्टर जिला कोरिया में पदस्थ कु. निराशा श्रीवास को आयुक्त कार्यालय सरगुजा संभाग में पदस्थ किया गया है।
संबंधित खबरें
कोंडागांव में ‘आकांक्षा हाट’ का शुभारंभ आकांक्षी जिला में कोंडागांव जिले को मिला है गोल्ड मैडल
रायपुर, 30 जुलाई 2025/sns/- भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा देश के 112 जिलों को आकांक्षी जिला और 500 विकासखंड को आकांक्षी विकासखंड में शामिल किया गया है, जिससे उस क्षेत्र में विकास की गति में तेजी आ सके। कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन पर नीति आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के दो जिलों को गोल्ड मैडल […]
खुले में छोड़े पशुओं के मालिकों पर कार्रवाई-तखतपुर प्रशासन ने दर्ज कराई एफआईआर
बिलासपुर, 27 सितम्बर 2025/sns/- कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर तखतपुर प्रशासन ने एसडीएम के मार्गदर्शन में संयुक्त टीम बनाकर बड़ी करवाई की।एसडीएम के मार्गदर्शन में राजस्व विभाग तखतपुर, पशुपालन विभाग तखतपुर और जनपद पंचायत तखतपुर सीईओ की संयुक्त टीम गठित की गई। इस टीम ने क्षेत्र का गहन निरीक्षण किया और पाया कि कई […]
क्रिन्धा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 203 लोगों को मिला लाभ सीएम एच ओ एवं एसडीएम ने शिविर का लिया जायजा
रायगढ़, 31 अक्टूबर 2025/sns/- शासन के निर्देशानुसार विकासखण्ड धरमजयगढ़ के ग्राम क्रिन्धा के पंचायत भवन में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 203 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। इस दौरान 33 गर्भवती माताओं की जांच की गई, जिनमें से 3 उच्च जोखिम वाली महिलाओं को बेहतर उपचार हेतु […]

