बिलासपुर, 27 सितम्बर 2025/sns/- कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर तखतपुर प्रशासन ने एसडीएम के मार्गदर्शन में संयुक्त टीम बनाकर बड़ी करवाई की।एसडीएम के मार्गदर्शन में राजस्व विभाग तखतपुर, पशुपालन विभाग तखतपुर और जनपद पंचायत तखतपुर सीईओ की संयुक्त टीम गठित की गई। इस टीम ने क्षेत्र का गहन निरीक्षण किया और पाया कि कई पशु मालिक लगातार नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं तथा अपने पशुओं को खुले में छोड़ रहे हैं । जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन ने संबंधित पशु मालिकों के विरुद्ध तखतपुर/सकरी थाने में दो एफआईआर दर्ज कराई हैं। एफआईआर निम्न प्रावधानों के तहत दर्ज की गईं-पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 3 एवं 11, भारतीय न्याय संहिता की धारा 285, 291, इसके साथ ही एसडीएम कार्यालय से भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के अंतर्गत समन भी जारी किए गए हैं, जिसके तहत संबंधित पशु मालिकों को न्यायालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखना होगा। प्रशासन और जनपद पंचायत तखतपुर टीम ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर रखें। सड़क पर छोड़े गए पशु दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं और नगर, शहर, गाँव की स्वच्छता और सौंदर्य को भी प्रभावित करते हैं। निरीक्षण के दौरान एसडीएम एवं सीईओ ज.पं.तखतपुर अपने टीम के साथ स्वयं उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
राजस्व अधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक 22 जुलाई को
राजनांदगांव, 22 जुलाई 2025/sns/- कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे की अध्यक्षता में 22 जुलाई 2025 को शाम 5 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के राजस्व अधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई है। बैठक में सभी राजस्व अधिकारियों को आवश्यक जानकारी सहित बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए है।
बाबा गुरू घासीदास जी ने समाज को दिखाई एक नई राह : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह
बाबा गुरू घासीदास जी ने समाज को दिखाई एक नई राह : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह – विधानसभा अध्यक्ष ने ग्राम सोमनी में अटल सद्भावना भवन निर्माण के लिए 30 लाख रूपए और मॉडल जैतखाम निर्माण के लिए 5 लाख रूपए की घोषणा की – विधानसभा अध्यक्ष मिनीमाता बाजार चौक सोमनी में गुरू घासीदास […]
डायरिया प्रभावित नवागांव चीनू में स्थिति नियंत्रण में त्वरित उपचार अभियान जारी
मुंगेली, 16 अगस्त 2025/sns/- जिले के ग्राम नवागांव चीनू में डायरिया के बढ़ते मामलों के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने त्वरित राहत और उपचार अभियान शुरू कर दिया है। 13 अगस्त को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवागांव चीनू के अंतर्गत डायरिया के 4-5 मरीज सामने आने पर कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देश पर तत्काल चिकित्सा दल […]

