मुंगेली, 10 अक्टूबर 2025/sns/- जिले में संचालित विभिन्न शासकीय उचित मूल्य की दुकानों के संचालन हेतु ग्राम पंचायत, महिला स्व सहायता समूह, प्राथमिक कृषि साख समितियां एवं अन्य सहकारी समितियों से 28 अक्टूबर तक आवेदन मंगाए गए हैं। मुंगेली अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ने बताया कि ग्राम बोधापारा, कोहड़िया, हेड़सपुर, चातरखार, देवरी (क.), खेढ़ा, टेमरी, धनगॉव (च.), करही (ध.) और चिरहुला में शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालन हेतु इच्छुक समितियां आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजों के साथ कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.) मुंगेली में कार्यालयीन समय पर जमा कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया और पात्रता संबंधी अधिक जानकारी संबंधित कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

