सारंगढ़ बिलाईगढ़, 09 अक्टूबर 2025/sns/- मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत इंद्रजीत बर्मन समेत जिलास्तरीय टीम ने ग्राम पंचायत छोटे गंतुली में मनरेगा योजनांतर्गत निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र में गुणवत्ताहीन एवं दोयम दर्जे के खिड़की निर्माण एंजेसी द्वारा लगाया गया था, जिस पर सीईओ बर्मन ने नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल उच्च गुणवत्ता के खिड़की लगाने निर्देशित किया गया, जिसके बाद खिड़की हटाकर नवीन खिड़की लगाने का कार्य प्रारंभ हो चुका है। निरीक्षण दौरान उन्होने संबंधित एंजेसी एवं अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही एवं मानक अनुरूप कार्य नहीं होने पर संबंधित पर कठोर कार्यवाही की जावेगी। यह सुनिश्चित किया जाए कि जिले में चल रहे सभी निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केद्र में गुणवत्तायुक्त सामान प्रयुक्त हो। इस दौरान सहायक परियोजना अधिकारी जिला पंचायत सारंगढ़-बिलाईगढ़, मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं कार्यक्रम अधिकारी जनपद पंचायत सारंगढ़ आदि उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
जिले में धान की खरीदी निरंतर जारी मिलर्स को जारी हो रहे डी.ओ.
रायपुर, 16 दिसंबर 2025/sns/- जिले में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक से संबद्ध समितियों के माध्यम से धान की खरीदी की जा रही है। सभी धान खरीदी केन्द्रों मंे निरंतर धान का उठाव हो रहा है। पर्याप्त संख्या में बारदाने की भी व्यवस्था है। मिलर्स को धान उठाव के लिए डी.ओ. जारी किया जा रहा है। […]
नैनो डीएपी किसानों के लिए ठोस डीएपी उर्वरक का स्मार्ट विकल्प
रायगढ़, 12 जुलाई 2025/sns/- छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को रासायनिक उर्वरकों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। खरीफ 2025 के दौरान डीएपी (डाय-अमोनियम फॉस्फेट) की कमी को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन ने इसके व्यवहारिक विकल्प के रूप में नैनो डीएपी के भंडारण एवं वितरण की विशेष व्यवस्था की है। इसके […]
पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना सोलर पैनल लगवाने लोगों में उत्साह
बलौदाबाजार-भाटापारा, 19 सितम्बर 2025/sns/- प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ग्रामीण क्षेत्रों में ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में नई राह खोल रही है। इस योजना के तहत सोलर पैनल लगवाने लोग उत्साहित हैं। ग्राम अर्जुनी निवासी जावेंद्र कुमार सोनी ने अपने घर की छत पर 3 किलोवॉट क्षमता का सोलर सिस्टम स्थापित कराया है। श्री सोनी […]


