दुर्ग, 09 अक्टूबर 2025/sns/- जिले की गौण खनिज रेत खदानों का आबंटन ई-नीलामी (रिवर्स ऑक्शन) प्रक्रिया के तहत् एम.एस.टी.सी. पोर्टल के माध्यम से किया जाना हैं। ई-नीलामी से संबंधित समस्त प्रक्रिया, यथा निविदा जारी करना, निविदा में भाग लेने हेतु बोलीकर्ताओं का पंजीयन, बोली लगाने की प्रक्रिया, तकनीकी अर्हताधारी बोलीकर्ताओं का चयन, लॉटरी प्रक्रिया, अधिमानी बोलीदार का चयन इत्यादि समस्त कार्यवाही उक्त पोर्टल के माध्यम से ही किया जाएगा। उप संचालक खनिज श्री दीपक मिश्रा ने बताया कि दुर्ग संभाग के जिला अधिकारियों एवं इच्छुक बोलीकर्ताओं हेतु विस्तृत प्रशिक्षण संभागीय जिला दुर्ग में शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2025 को दोपहर 12 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक उक्त प्रशिक्षण दुर्ग जिला पंचायत सभागार में आयोजित किया गया हैं। संबंधितों को समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने कहा गया है।