सुकमा, 08 अक्टूबर 2025/sns/- कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन में आज एसडीएम कार्यालय सुकमा के सभाकक्ष में बस्तर ओलम्पिक-2025 के सफल आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम सुकमा श्री सूरज कश्यप ने की। बैठक में जिले में आयोजित होने वाले बस्तर ओलम्पिक के लिए पंजीयन की प्रगति, आयोजन की रूपरेखा, विभिन्न खेलों के संचालन, खिलाड़ियों की भागीदारी तथा आयोजन स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। एसडीएम श्री सूरज कश्यप ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रतियोगिता का संचालन समयबद्ध एवं सुनियोजित तरीके से किया जाए, ताकि जिले के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
उन्होंने यह भी कहा कि सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन गंभीरता से करें और सुनिश्चित करें कि खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने विशेष रूप से खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन, परिवहन और स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था पर ध्यान देने के निर्देश दिए।
इस दौरान जनपद पंचायत सुकमा सीईओ सुश्री निधि प्रधान, तहसीलदार सुकमा श्री अंबर गुप्ता, तहसीलदार गादीरास श्री अनिल ध्रुव, खेल अधिकारी श्री विरूपाक्ष पौराणिक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

