राजनांदगांव, 05 अक्टूबर 2025/sns/- प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना आम उपभोक्ताओं के लिए वरदान साबित हो रही है। राजनांदगांव शहर के गौरी नगर निवासी श्री गिरधर लाल देवांगन इसका जीवंत उदाहरण हैं। श्री गिरधर देवांगन बताते हैं कि उन्हें जब समाचार पत्र के माध्यम से इस योजना की जानकारी मिली, तो उन्होंने तुरंत इस योजना के तहत आवेदन कर अपने घर की छत पर 5.5 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित कराया। इस पर कुल लागत 3 लाख 40 हजार रूपए आयी। योजना के तहत केंद्र सरकार की ओर से उन्हें 78000 रूपए की सब्सिडी प्राप्त हुई है, वहीं राज्य शासन की ओर से 30 हजार रूपए क ी अतिरिक्त सब्सिडी मिलने वाली है। इस प्रकार लगभग 1 लाख 8 हजार रुपए की सब्सिडी से सोलर सिस्टम की वास्तविक लागत आधी हो जाएगी। श्री गिरधर देवांगन ने बताया कि सोलर सिस्टम लगने के बाद पहले ही महीने से सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। उनके घर की मासिक औसत बिजली खपत लगभग 510 यूनिट है, जबकि सोलर पैनल से पहले महीने में 615 यूनिट बिजली का उत्पादन हुआ। यह उनकी खपत से 105 यूनिट अधिक है। अतिरिक्त बिजली ग्रिड में जमा हो रही है, जिसका उपयोग आवश्यकता पडऩे पर किया जा सकता है। उन्होंने के कहा आगामी 4 से 5 वर्षों में ही सोलर पैनल की लागत निकल जाएगी जबकि सोलर पैनल 20-25 साल तक काम करता है, जिससे वर्षों तक मुफ्त बिजली का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि पहले हम सिर्फ बिजली खर्च करते थे, अब हम बिजली का उत्पादन भी कर रहे हैं। यह योजना हमारे लिए सचमुच वरदान साबित हुई है। उन्होंने बताया कि अब उनके घर का बिजली बिल शून्य हो गया है। इस बची हुए राशि को वे अपने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और अन्य घरेलू आवश्यकताओं में खर्च कर पा रहे हैं। अक्षय ऊर्जा के रूप में सौर ऊर्जा के उपयोग से कोयला, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस जैसे सीमित संसाधनों पर निर्भरता कम होती साथ ही प्रदूषण, कार्बन उत्सर्जन और जलवायु परिवर्तन को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए श्री गिरधर देवांगन ने नागरिकों से प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेकर बिजली खर्च में बचत करने और देश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग करने की अपील की है।
संबंधित खबरें
पंडित लोचन प्रसाद पांडेय कॉलेज सारंगढ़ में 10 सितंबर को प्लेसमेंट कैंप
सारंगढ़ बिलाईगढ, 10 सितम्बर 2025/sns/- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य के युवाओं को राज्य के विभिन्न निजी कंपनियों के द्वारा रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी तारतम्य में शासकीय पंडित लोचन प्रसाद पांडेय कॉलेज सारंगढ़ में 10 सितंबर बुधवार को सुबह 11 बजे प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है। इसमें […]
नियद नेल्लानार योजना
सुकमा, 14 नवम्बर 2025/sns/-जिले के माओवाद प्रभावित व संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले जनजातीय समुदायों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की गई है। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (क्।-श्रळन्।) और नियद नेल्ला नार योजना के तहत पात्र हितग्राहियों का आधार पंजीयन कराने हेतु विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।कलेक्टर कार्यालय सुकमा से […]
प्री. इंजीनियरिंग एवं मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कराने अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति विद्यार्थियों से 11 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित
जगदलपुर, 28 जुलाई 2025/sns/- आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा जिले के अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग के कक्षा 12वीं उत्तीर्ण 100 अभ्यर्थी 64 अनुसूचित जनजाति, 36 अनुसूचित जाति जो ड्राप लेकर इंजीनियरिंग एवं मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं, ऐसे इच्छुक अभ्यार्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। […]

