कवर्धा, 05 अक्टूबर 2025/sns/- जिला खनिज न्यास (डी.एम.एफ.) कबीरधाम अंतर्गत विभिन्न रिक्त पदों पर संविदा नियुक्ति हेतु वॉक-इन-इंटरव्यू आयोजित किया गया है। कलेक्टर सह अध्यक्ष डी.एम.एफ. कबीरधाम के अनुमोदन पश्चात् डी.एम.एफ. मद अंतर्गत रेडियोलॉजिस्ट, गायनेकोलॉजिस्ट, सर्जन तथा स्टॉफ नर्स के कुल 7 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक पात्र अभ्यर्थी अपने समस्त मूल दस्तावेजों सहित 06 अक्टूबर 2025 को कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, कबीरधाम में आयोजित वॉक-इन-इंटरव्यू में उपस्थित हो सकते हैं। रेडियोलॉजिस्ट, गायनेकोलॉजिस्ट तथा सर्जन के प्रत्येक पद के लिए एक लाख पचास हजार रुपये मासिक मानदेय तथा स्टॉफ नर्स के चार पदों के लिए बारह हजार रुपये प्रतिमाह का पारिश्रमिक डी.एम.एफ. वेतनमान के अनुसार स्वीकृत किया गया है। पंजीयन का समय दोपहर 11:00 से 1:30 बजे तक, पात्र सूची का प्रकाशन दोपहर 3 बजे तक, दावा आपत्ति के लिए 2 बजे से 2.30 तक निर्धारित किया गया है। दावा-आपत्ति निराकरण की प्रक्रिया दोपहर 2:30 बजे से प्रारंभ होगी। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर अपने दस्तावेजों सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
संबंधित खबरें
नवीन प्रयास आवासीय विद्यालय राजनांदगांव एवं बलरामपुर में कक्षा 9वीं प्रवेश हेतु विद्यार्थियों की वर्गवार तृतीय प्रतीक्षा सूची जारी
राजनांदगांव, 22 अगस्त 2025/sns/- नवीन प्रयास आवासीय विद्यालय राजनांदगांव एवं बलरामपुर में शिक्षा सत्र 2025-26 में कक्षा 9वीं प्रवेश हेतु विद्यार्थियों की वर्गवार तृतीय प्रतीक्षा सूची जारी कर दी गई है। प्रकाशित सूची का अवलोकन विभागीय वेबसाईट में किया जा सकता है। प्रवेश हेतु 29 एवं 30 अगस्त 2025 से सुबह 10 बजे से शाम […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कवर्धा में सड़क दुर्घटना पर जताया शोक
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कवर्धा में सड़क दुर्घटना पर जताया शोक घायलों की समुचित चिकित्सा एवं आवश्यक मदद के जिला प्रशासन को दिए निर्देश रायपुर 11 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कवर्धा जिले के आगरपानी के पास हुई सड़क दुर्घटना में पांच लोगों के दुःखद निधन और चार अन्य के […]
ग्राम गठुला में रंगमंच निर्माण के लिए 5 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति
राजनांदगांव, 16 जुलाई 2025/sns/- मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना अंतर्गत राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम गठुला में रंगमंच निर्माण के लिए 5 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने निर्माण एजेंसी को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य करने के निर्देश दिए है।

