बलौदाबाजार, 04 अक्टूबर 2025/sns/- जिला स्तरीय समन्वयक एवं एमआईएस सहायक पद पर भर्ती हेतु दावा आपत्ति के पश्चात अभ्यार्थियों का साक्षात्कार 6 अक्टूबर 2025 को कार्यालय वनमंडलाधिकारी बलौदाबाजार में कार्यालयीन समय सुबह 10 बजे से 5.30 बजे तक होग़ा जिसमें मूल दस्तावेज के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है। सूची का अवलोकन जिले के वेबसाईट www.balodabazar.gov.in पर किया जा सकता है।

