छत्तीसगढ़

बस्तर ओलंपिक 2025

सुकमा, 04 अक्टूबर 2025/sns/- बस्तर अंचल एक बार फिर खेल, संस्कृति और जनभागीदारी के अद्भुत संगम का गवाह बनने जा रहा है। इस वर्ष बस्तर ओलंपिक 2025 का आयोजन पूरे उत्साह और उमंग के साथ किया जा रहा है। कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन तथा जिला सीईओ श्री मुकुन्द ठाकुर के मार्गदर्शन में, जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.आर. मंडावी की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की अहम बैठक आयोजित हुई। बैठक में सभी प्राचार्य, शिक्षक और पीटीआई के साथ-साथ पंचायत प्रतिनिधियों को भी शामिल किया गया।
बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए गए कि अधिक से अधिक युवाओं और खिलाड़ियों का पंजीयन सुनिश्चित कराया जाए, ताकि ग्रामीण अंचलों की खेल प्रतिभाएं निखरकर सामने आएं और उन्हें बड़े मंच से जोड़ने का अवसर मिले।
प्रतियोगिता की विशेषताएँ
आयोजन स्तर: ग्राम पंचायत → विकासखंड → जिला → संभाग
वर्ग रू
जूनियर: 14 से 17 वर्ष
सीनियर: आयु सीमा नहीं
खेल विधाएँ: एथलेटिक्स, तीरंदाजी, बैडमिंटन, हॉकी, वेटलिफ्टिंग, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, रस्साकशी आदि।
आयोजन तिथियाँ
ग्राम पंचायत स्तर: 4 से 7 नवम्बर
विकासखंड स्तर:
9-10 नवम्बर (छिंदगढ़ एवं कोंटा)
10-11 नवम्बर (सुकमा)
जिला स्तर: 14 से 16 नवम्बर
पंजीयन प्रक्रिया
प्रारंभ: 22 सितम्बर 2025
अंतिम तिथि: 20 अक्टूबर 2025
माध्यम: ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों
ऑनलाइन: rymc.cg.gov.in/bastarOlympics2025
ऑफलाइन: जनपद पंचायत, विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय एवं जिला खेल अधिकारी कार्यालय से फॉर्म उपलब्ध।
कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव ने बताया कि बस्तर ओलंपिक सिर्फ खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि यह जनभागीदारी और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। ओलंपिक सफलता के लिए हर नागरिक की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। आप सभी इस खेल प्रतियोगिता में पंजीयन कराके आयोजन को सफल बनाने में भागीदार बनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *