छत्तीसगढ़

आदि कर्मयोगी अभियान ख्वास फड़की में आयोजित ग्राम सभा में शामिल हुए केंद्रीय जनजातीय मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव श्री मनीष ठाकुर

मोहला, 03 अक्टूबर 2025/sns/- केंद्र सरकार द्वारा संचालित आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत जिले में आयोजित आदि सेवा पखवाड़ा का जायजा लेने केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव श्री मनीष ठाकुर आज मोहला-मानपुर-चौकी जिले के एक दिवसीय प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने विकासखंड मानपुर के ग्राम ख्वासफड़की में आयोजित ग्राम सभा में शामिल हुए एवं विलेज विजन प्लान 2030 के कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने आदि सेवा पखवाड़ा के दौरान ग्रामीणों की सहमति से गांवों में मूलभूत सुविधाओं एवं संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु तैयार की गई विलेज मैप का भी अवलोकन किया। अतिरिक्त सचिव श्री ठाकुर ने ग्राम ख्वासफड़की आयोजित ग्राम सभा में उपस्थित जनजातीय लोगों से चर्चा कर उनके ग्राम की प्रमुख मांग एवं आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने विलेज विजन प्लान 2030 के निर्माण के संबंध में ग्रामीणों एवं जनजातीय लोगों से विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होने कहा कि ग्राम सभा का उद्देश्य सभी मिल बैठकर चर्चा कर समस्याओं का समाधान करना है। इसके साथ ही गांव के विकास के लिए सभी की सहभागिता सुनिश्चित करना हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *