छत्तीसगढ़

जिला स्तरीय वृद्धजन का सम्मान समारोह 1 अक्टूबर को


राजनांदगांव, 30 सितम्बर 2025/sns/- सेवा पखवाड़ा अंतर्गत समाज कल्याण विभाग द्वारा 1 अक्टूबर 2025 को दोपहर 10 बजे गांधी सभा गृह राजनांदगांव में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय वृद्धजन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद श्री संतोष पाण्डेय, महापौर श्री मधुसूदन यादव रहेंगे। उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती वैशाली मरड़वार ने बताया कि छत्तीसगढ़ रजत जंयती महोत्सव सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा जिले के वृद्धजनों को सम्मानित किया जाएगा। वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, संरक्षण तथा समर्पण के प्रति समाज में सकारात्मक वातावरण विकसित करने के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय वृद्धजन सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *