छत्तीसगढ़

01 अक्टूबर को मनाया जाएगा अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस एजुकेशन सिटी बीजापुर में होगा कार्यक्रम वरिष्ठ नागरिकों का होगा सम्मान


बीजापुर, 30 सितंबर 2025/sns/- अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर 01 अक्टूबर को जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा एजुकेशन सिटी, बीजापुर स्थित समर्थ दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में प्रातः 10ः00 बजे एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर वृद्धजनों के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया है, जिनमें स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, निःशुल्क सहायक उपकरणों का वितरण, वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान समारोह, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, सायबर सुरक्षा एवं जागरूकता संबंधी सत्र, विविध खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, समाज कल्याण विभाग द्वारा समस्त वरिष्ठ नागरिकों एवं आमजनों को इस आयोजन में सहभागी बनने हेतु सादर आमंत्रित किया गया है।
कार्यक्रम की जानकारी समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्री कमलेश पटेल द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *