सारंगढ़ बिलाईगढ़, 30 सितम्बर 2025/sns/- कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने समय सीमा की बैठक में उपस्थित जिले के सभी अधिकारियों को कुष्ठमुक्त का शपथ दिलाया। अधिकारियों ने शपथ लिया कि “हम अपने जिले को कुष्ठमुक्त बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। हम सभी कुष्ठ रोगियों को जितनी जल्दी हो सके खोजने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। हम इसे प्राप्त करने के लिए जिले में उपलब्ध सभी संसाधनों का उपयोग करेंगे। इसके इसके साथ हम यह भी घोषणा करते हैं कि हम कुष्ठ प्रभावित व्यक्ति से कोई भेदभाव नहीं करेंगे और न ही किसी दूसरे व्यक्ति को कुष्ठ रोग से प्रभावित व्यक्ति के साथ भेदभाव करने देंगे। हम व्यक्तिगत और सामूहिक रूप से कुष्ठ रोग प्रभावित व्यक्तियों से जुड़े कलंक और भेदभाव को समाप्त करने के लिए पूर्ण रूप से प्रयास करेंगे और उनको समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए अपना भरपूर योगदान देंगे।”
संबंधित खबरें
रायपुर पश्चिम में स्मार्ट अधोसंरचना का नया अध्याय: टाटीबंध में बना प्रदेश का सबसे आधुनिक ‘महतारी सदन सह आंगनबाड़ी’
रायपुर पश्चिम में स्मार्ट अधोसंरचना का नया अध्याय: टाटीबंध में बना प्रदेश का सबसे आधुनिक ‘महतारी सदन सह आंगनबाड़ी’ 85 लाख की लागत से तैयार 4500 वर्गफुट का अत्याधुनिक केंद्र, बच्चों के लिए खेल-खेल में शिक्षा और माताओं के लिए सम्मानजनक सुविधाएँ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन एवं विधायक श्री राजेश मूरत की पहल […]
कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास दरिमा का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
अंबिकापुर, 05 फरवरी 2026/sns/- कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने बुधवार को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय अग्रवाल के साथ दरिमा में प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास एवं जिला स्तरीय प्लास्टिक प्रोसेसिंग इकाई का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे। प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा-निरीक्षण […]
70,178.32 मे. टन धान की खरीदी
दुर्ग, 29 नवम्बर 2025/sns/- जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के अंतर्गत शुक्रवार 28 नवम्बर को 87 सहकारी समितियों के 102 उपार्जन केन्द्रों में 13257 किसानों से 70,178.32 मे. टन धान खरीदी की गई है। शासन की पारदर्शी व्यवस्था और तुंहर टोकन के अंतर्गत किसानों को सहुलियतें मिल रही है और वे निर्धारित तिथि […]

