बलौदाबाजार, 29 सितम्बर 2025/sns/- जिला चिकित्सालय बलौदाबाजार में जिला मेडिकल बोर्ड का आयोजन सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को किया जाता है। बुधवार 1अक्टूबर को दशहरा (रामनवमी) का शासकीय अवकाश होने के कारण विशेष मेडिकल बोर्ड का आयोजन 30 सितम्बर 2025 मंगलवार को किया जा रहा है। इससे शासकीय सेवा में चयनित अभियार्थियों का स्वास्थ्य प्रमाण पत्र एवं दिव्यांगजनो का दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने में सुविधा होगी। 8 अक्टूबर 2025 से जिला मेडिकल बोर्ड सप्ताह के प्रत्येक बुधवार से यथावत आयोजित की जाएगी।


