छत्तीसगढ़

बीजापुर में “उद्योग एवं बैंकर्स कनेक्ट कार्यक्रम” का सफल आयोजन


बीजापुर, 26 सितम्बर 2025/sns/ –   RAMP योजना के अंतर्गत जिले के MSME उद्यमियों तथा जिले में उद्योग स्थापित करने वाले संभावित उद्यमियों एवं बैंकर्स के मध्य “उद्योग- बैंकर्स संवाद” एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें RAMP योजना के तहत बीजापुर जिले में आयोजित हुआ उद्योग एवं बैंकर्स कनेक्ट कार्यक्रम  MSME उद्यमियों और बैंकों के बीच हुआ सीधा संवाद। जिला प्रशासन बीजापुर एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के सहयोग से  RAMP, Raising and Acceleration MSME Performance योजना के अंतर्गत जिला पंचायत बीजापुर के सभाकक्ष में “उद्योग एवं बैंकर्स कनेक्ट कार्यक्रम” का सफल आयोजन किया गया ।
इस कार्यक्रम में जिले के दर्जनों सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों MSMES] महिला उद्यमियों के प्रतिनिधियों, पीएमएफएमई व पीएमईजीपी योजना और स्टार्टअप ने भाग लिया। कार्यक्रम में जिले के प्रमुख बैंकों जैसे भारतीय स्टेट बैंक, छ.ग. राज्य ग्रामीण बैंक, पंजाब नेशलन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बंधन बैंक, आईसीआईसी, जिला सहकारी बैंक, आईडीबीआई, एचडीएफसी सहित अन्य बैंकों के अधिकारियों ने भाग लेकर उपस्थित उद्यमियों को विभिन्न वित्तीय योजनाओं, ऋण सुविधाओं, मुद्रा योजना और CGTMSE के लाभों की जानकारी दी गई है।
कार्यक्रम में प्रतिभागियों को बैंक अधिकारियों के साथ प्रत्यक्ष संवाद का अवसर मिला। उपस्थित उद्यमियों ने अपने व्यापार से जुड़ी समस्याओं को साझा किया, जिन पर बैंक अधिकारियों ने समाधान और मार्गदर्शन प्रदान किया। मौके पर ही कई ऋण प्रस्तावों पर कार्यवाही प्रारंभ की गई ।
श्री पी.आर. खण्डेलवाल, महाप्रबंधक ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम  MSME सेक्टर को सशक्त करने की दिशा में अहम भूमिका निभाते हैं भविष्य में ऐसे और भी संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने सभी बैंकों और उपस्थित उद्यमियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर संबंधित अग्रणी जिला प्रबंधक श्री अमृत एक्का, विभाग के अधिकारी श्री डी.पी. साहू, प्रबंधक, महेश किरणापुर एवं जिला कोषालय अधिकारी श्री महावीर टंडन तथा औद्योगिक संगठन, महिला स्व सहायता समूह के सदस्य एवं स्थानीय उद्यमी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *