कवर्धा, 25 सितम्बर 2025/sns/- कृषि विज्ञान केन्द्र कवर्धा द्वारा 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2025 तक विशेष स्वच्छता अभियान के तहत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156वी जयंती को भारत सरकार द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। सर्वप्रथम कृषि विज्ञान केन्द्र, कवर्धा के अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा स्वच्छता शपथ लेकर 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2025 तक भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद्, नई दिल्ली के रूपरेखा अनुसार जिले में संचालित स्कुल, शासकीय भवनों जैसे ग्राम पंचायत, आंगनबाड़ी एवं हैण्ड पम्पों के आसपास साफ-सफाई कराकर स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा हैं साथ ही साथ ग्रामीणो को अस्वच्छता से होने वाली समस्या से अवगत कराया एवं अपने आस पास को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। इसके साथ ही रैली के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत प्राथमिक शाला नेवारी, जोराताल एवं डबराभाट के विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों के बीच स्वच्छता ही सेवा आधारित ड्राईंग, पेन्टिंग के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया गया। इस पखवाडे़ में कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों ने सक्रिय रूप से भाग ले रहे है तथा विभिन्न ग्रामों में जाकर स्वच्छता का संदेश दे रहे है। रासायनिक खाद का कम से कम उपयोग कर जैविक खेती करने के लिए प्रेरित किया जा रहा जिससे मृदा स्वास्थ्य एवं पर्यावरण की स्वच्छता को बनाये रखा जा सके। इसी तारतम्य में कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. बी. पी. त्रिपाठी, विषय वस्तु विशेषज्ञ, उद्यानिकी डॉ. एन. सी. बंजारा एवं विषय वस्तु विशेषज्ञ, कृषि अभियांत्रिकी इंजी. टी. एस. सोनवानी ने कबीरधाम जिले के विभिन्न गांवो में चौपाल लगाकर स्वच्छता संबंधी अभियान चलाया जा रहा है।


