अम्बिकापुर, 25 सितम्बर 2025/sns/- प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत सरगुजा जिले के अंतर्गत विकासखण्डों में विभिन्न श्रेणियों के विद्युत उपभोक्ताओं को सोलर रूफटॉप लगवाने के संबंध में सेवा पर्व का आयोजन 25 सितम्बर को राजमोहिनी देवीकृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र अम्बिकापुर में आयोजित किया जाएगा।कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद लोकसभा क्षेत्र सरगुजा श्री चिन्तामणि महाराज करेंगे। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज एवं सीतापुर विधायक श्री रामकुमार टोप्पो उपस्थित रहेंगे। इस दौरान शासन की महत्वाकांक्षी योजना सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में आवेदकों को पहुंचने वाले लाभ, उसके स्थापना में लगने वाली खर्च एवं सब्सिडी के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी एवं जिले के अंतर्गत जिन उपभोक्ताओं के द्वारा सोलर रूफटॉप ऊर्जा संयत्र स्थापित किया गया है उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।

