जांजगीर-चांपा, 25 सितम्बर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के प्रावधानों के तहत अनुविभागीय अधिकारी (रा) अकलतरा ने विकासखंड अकलतरा के ग्राम करूमहू के शासकीय उचित मूल्य दुकान आबंटन के लिए 10 अक्टूबर 2025 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है।
अनुविभागीय अधिकारी (रा.) अकलतरा ने बताया कि विकासखंड अकलतरा के ग्राम करूमहू के ग्राम पंचायत के समस्त स्व सहायता समूह, ग्राम पंचायत, सेवा सहकारी समिति आदि से शासकीय उचित मूल्य दुकान प्राप्त करने हेतु इच्छुक संस्था, समूह से निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र के साथ-साथ संलग्न के रूप में समूह का पंजीयन प्रमाण पत्र, वर्तमान माह से विगत एक वर्ष खाता स्टेटमेंट की छायाप्रति के साथ 10 अक्टूबर 2025 को शाम 5 बजे तक आवेदन पत्र के साथ कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी रा अकलतरा में प्रस्तुत कर सकते हैं। समय अवधि के पश्चात प्रस्तुत आवेदन पत्र पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

