छत्तीसगढ़

सेवा पर्व एवं आदि कर्मयोगी अभियान के तहत आदि सेवा केन्द्र संबलपुर बडग़ांव और परेवाडीह में नागरिकों को किया गया जागरूकता

राजनांदगांव, 23 सितम्बर 2025/sns/- जिले में सेवा पर्व और आदि कर्मयोगी अभियान के तहत आदिवासी बाहुल्य ग्रामों में शासन की विभिन्न योजनाओं और मूलभूत सुविधाएं से लाभान्वित किया जा रहा है। छुरिया विकासखंड के आदि सेवा केन्द्र ग्राम संबलपुर, बडग़ांव, परेवाडीह में आदि कर्मयोगी अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। आदि कर्मयोगी अभियान के तहत नागरिकों को शासकीय योजनाओं के संबंध में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में शासन की योजनाओं के साथ स्वच्छता, जल संरक्षण और फसल चक्र परिवर्तन के लिए प्रेरित किया गया। आदि कर्मयोगी अभियान के माध्यम से आदिवासी क्षेत्र के अंतिम छोर तक शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है। जिले में आदि कर्मयोगी अभियान बहु विभागीय समन्वय और सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से लागू किया जा रहा है। यह अभियान योजना निर्माण को संस्थागत रूप देने तथा आदिवासी क्षेत्र में अंतिम छोर तक सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है। जिले के आदिवासी बाहुल्य ग्रामों में विभिन्न योजनाएं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान योजना, पीएमजनमन योजना, मूलभूत सुविधाएं आवास, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार आदि के क्रियान्वयन, उपलब्धता एवं संतृप्तिकरण तथा भविष्य में आदिवासी ग्रामों में विकास के लिए जानकारी दी जा रही है। जनजातीय समुदायों के सर्वांगीण विकास और जमीनी स्तर पर सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर पद्मश्री फूलबासन यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *