छत्तीसगढ़

रन फॉर आयुर्वेदा का आयोजन आज


बलौदाबाजार, 23 सितंबर 2025/sns/- आयुर्वेद दिवस के अवसर पर कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन में 23 सितम्बर 2025 को जिला स्तरीय रन फॉर आयुर्वेदा का आयोजन आयुष विभाग बलौदाबाजार द्वारा किया जाएगा। यह आयोजन पण्डित चक्रपाणी शुक्ल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलौदाबाजार के खेल मैदान में सुबह 7 बजे से प्रारंभ होगा। आयुष औषधालयो में निःशुल्क आयुष चिकित्सा एवं परामर्श शिविर जिले अंतर्गत संचालित आयुष औषधालयों में दोपहर 12 बजे से शाम 4 तक तथा आयुर्विद्या के तहत् आयुर्वेद जागरूकता दिनचर्या, ऋतुचर्या, ब्राम्हमुहूर्त, औषधि पेड़ पौधों की जानकारी, प्रकृति परीक्षण औषधालय भम्रण, योगाभ्यास जिले अंतर्गत संचालित स्कूलों में दोपहर 12 बजे से शाम 4 तक आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *