बीजापुर, 20 सितंबर 2025/sns/ – महात्मा गांधी नरेगा योजना के क्रियान्वयन में समय के साथ और भी पारदर्शिता और क्रियान्वयन एजेंसी की नागरिकों के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित की जा रहीं है। वर्ष 2026-27 के लिए बनाई जाने वाली कार्ययोजना ग्राम पंचायत स्तर पर अधिक वैज्ञानिकता से और सटीक ढंग से बनेंगी। जिला पंचायत के सभागार में युक्तधारा पोर्टल के उपयोग हेतु जिला स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में युक्तधारा पोर्टल के माध्यम से योजनाओं को तैयार करने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जिले के सभी मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी, तकनीकी सहायक, सहायक प्रोग्रामर और अन्य संबंधित अधिकारी शामिल हुए।
राज्य स्तर से आए मास्टर ट्रेनर ने कर्मचारियों को बताया गया कि युक्तधारा पोर्टल के जरिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में उपयुक्त कार्यों का चिंहाकन, तकनीकी तौर पर निर्धारित कार्यों की प्राथमिकता की सूची, जियो टैगिंग और निगरानी की प्रक्रिया पारदर्शी और जवाबदेह बनेगी। यह पोर्टल प्रत्येक चरण को डिजिटल रूप देगा। इसके जरिए ग्राम पंचायत स्तर पर ही सही प्राथमिकताओं के अनुसार काम तय किया जा सकेगा।
जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नम्रता चैबे ने कहा कि युक्तधारा पोर्टल से योजनाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही दोनों सुनिश्चित होंगी। पोर्टल के उपयोग से महात्मा गांधी नरेगा योजना सहित प्रधानमंत्री आवास योजना समय पर और सही तरीके से लागू हो सकेंगा और ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।
युक्तधारा एक भू-स्थानिक योजना पोर्टल- इसरो और ग्रामीण विकास मंत्रालय ने मिलकर युक्तधारा पोर्टल संयुक्त रूप से विकसित किया है। इसका मुख्य उद्देश्य विभिन्न ग्रामीण योजनाओं, जैसे कि मनरेगा ( ¼MNREGA), प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMGY&G), कि लिए भू-स्थानिक डेटा का उपयोग करके सटीक और प्रभावी योजना बनाना है।



