मुंगेली, 19 सितम्बर 2025/sns/- जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा अंतर्गत जिले में संचालित 08 पीएमश्री विद्यालयों में 31 मार्च 2026 तक के लिए अंशकालिक खेल, योगा एवं संगीत प्रशिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए आवेदन जिला कलेक्टोरेट स्थित कार्यालय जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा कक्ष क्रमांक 210 में 19 सितम्बर तक आमंत्रित किए गए हैं।जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि योग व खेल प्रशिक्षक हेतु मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम शारीरिक शिक्षा या योग शिक्षा में स्नातक डिग्री तथा संगीत प्रशिक्षक हेतु संगीत स्नातक की डिग्री होना चाहिए। आवेदन सहित अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के सूचना पटल और जिले के वेबसाइट https://mungeli.gov.in/ का अवलोकन किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय की अध्यक्षता में समय सीमा की बैठक हुई आयोजित
कोरबा, 08 जुलाई 2025/sns/- कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन में आयुक्त नगर निगम कोरबा श्री आशुतोष पाण्डेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक आयोजित हुई। उन्होंने विभागवार कार्यों की समीक्षा करते हुए लंबित कार्यो को शीघ्रता से निराकृत करने के निर्देश दिए।आयुक्त श्री पाण्डेय ने लगातार हो रही बरसात को […]
चिरायु योजना कक्षा 06वीं की छात्रा रोशनी को मिला नया जीवन
मुंगेली, 04 अक्टूबर 2025/sns/-राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत शासन की महत्वाकांक्षी चिरायु योजना का जिले में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार सफल क्रियान्वयन किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शीला शाहा एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री गिरीश कुर्रे के मार्गदर्शन में योजना के तहत चिरायु टीम […]
दिल्ली में ‘Chhattisgarh Investor Connect’ के तहत मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की वन-टू-वन मुलाक़ातें शुरू
दिल्ली में ‘Chhattisgarh Investor Connect’ के तहत मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की वन-टू-वन मुलाक़ातें शुरू जेके लक्ष्मी सीमेंट ने छत्तीसगढ़ में विस्तार और नए निवेश अवसरों में दिखाई रुचि रायपुर 25 नवंबर 2025/ छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट के तहत मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की उद्योग जगत के निवेशकों के साथ वन-टू-वन मुलाक़ातें आज नई दिल्ली में […]

