बीजापुर, 19 सितम्बर 2025/sns/ – जिले के एकमात्र इंजीनियरिंग संस्थान शासकीय पॉलीटेक्निक बीजापुर में रजत जयंती वर्ष 2025-26 के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत नवप्रवेशित विद्यार्थियों को संस्थान की शैक्षणिक गतिविधियों एवं रूपरेखा से अवगत कराते हुए सखी वन सेंटर की कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों को लैंगिक उत्पीड़न, महिला अधिकार एवं जागरूकता संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। छात्र-छात्राओं की सहभागिता बढ़ाने हेतु मनोरंजक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें कुर्सी दौड़, नींबू-चम्मच दौड़ तथा मेहंदी सजाओ प्रतियोगिता शामिल थीं। विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।
इस दौरान “एक पेड़ माँ के नाम” के तहत वृक्षारोपण किया गया, जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
यह आयोजन संस्था के प्राचार्य श्री सी.के. राहंगडाले के मार्गदर्शन में एवं कार्यक्रम प्रभारी व्याख्याता श्री संदीप कुमार सोनी के संचालन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।


