कवर्धा, 19 सितम्बर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ शासन, समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष राज्योत्सव के अवसर पर दानशीलता, सौहार्द एवं अनुकरणीय सहायता प्रदान करने वाले उत्कृष्ट व्यक्ति, संस्था को ‘‘दानवीर भामाशाह सम्मान’’ से अलंकृत किया जाता है। इस सम्मान के अंतर्गत चयनित व्यक्ति, संस्था को एक लाख रुपये की सम्मान राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। दानवीर भामाशाह सम्मान 2025 के लिए प्रविष्टियाँ 21 सितम्बर 2025 तक आमंत्रित की गई हैं। इच्छुक व्यक्ति, संस्था विस्तृत जानकारी एवं आवेदन के लिए जिला कार्यालय समाज कल्याण, कबीरधाम से संपर्क कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदनों, प्रस्तावों पर विचार नहीं किया जाएगा।
संबंधित खबरें
सौर सुजला योजना बनी किसानों की ऊर्जा क्रांति 8893 किसानों को मिला लाभ लागत घटी-उत्पादन और आजीविका में हुई बढ़ोतरी
अम्बिकापुर, 12 नवम्बर 2025/sns/- खेती में ऊर्जा की बाधा दूर कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने वाली सौर सुजला योजना सरगुजा जिले में किसानों के लिए ‘ऊर्जा क्रांति’ साबित हो रही है। सूर्य ऊर्जा आधारित सिंचाई पंपों की स्थापना से खेती को निर्बाध पानी मिल रहा है, जिससे न केवल द्विफसलीय क्षेत्र बढ़ा है, बल्कि […]
ज्ञानगुड़ी ने फिर रचा इतिहास अबूझमाड़ के बच्चों ने भी क्रैक की कृषि प्रवेश परीक्षा
जगदलपुर, 29 जुलाई 2025/sns/- एक समय नक्सलवाद से पहचाना जाने वाला बस्तर अब शिक्षा का केंद्र बन रहा है। बस्तर जिला प्रशासन द्वारा संचालित ज्ञानगुड़ी निःशुल्क कोचिंग केंद्र ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अवसर मिलने पर कोई भी बच्चा, कहीं का भी हो, सफलता के नए आयाम छू सकता है। कलेक्टर […]
कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने किया अमरताल धान संग्रहण केंद्र का औचक निरीक्षण
जांजगीर-चांपा, 28 नवंबर 2025/sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने अमरताल धान संग्रहण केंद्र का औचक निरीक्षण किया, जहां धान का उठाव की धीमी प्रगति पर एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध पर उन्होंने समिति प्रबंधक के प्रति नाराजगी व्यक्त की एवं आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। साथ ही धान उठाव समय-सीमा में उठाने के निर्देश दिए। […]


