छत्तीसगढ़

आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों की आम सभा 22 से 28 सितम्बर तक

अम्बिकापुर, 19 सितम्बर 2025/sns/-   जिले की आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों की आमसभा का आयोजन 22 सितम्बर से 28 सितम्बर 2025 तक किया जाएगा। सभी आमसभाएं संबंधित समिति कार्यालय/धान उपार्जन केंद्र में दोपहर 12 बजे से आयोजित होंगी।
कार्यसूची के अंतर्गत वार्षिक वित्तीय पत्रक, अंकेक्षण प्रतिवेदन, वार्षिक बजट, विकास कार्ययोजना, कालातीत किसानों की सूची एवं ऋण वसूली की कार्ययोजना पर विचार किया जाएगा। साथ ही घाटे की प्रतिपूर्ति, नए सदस्यों का अनुमोदन तथा समितियों के नवाचारों की जानकारी भी दी जाएगी।
कार्यक्रम अनुसार  22 सितम्बर 2025, सोमवार, 12 बजे  समिति कार्यालय/धान उपार्जन केन्द्र समितियांः नमनाकला, लखनपुर, उदयपुर, ससौली, धौरपुर, बतौली, सीतापुर, पेटला, कमलेश्वरपुर, 23 सितम्बर 2025, मंगलवार, 12 बजे दृ समिति कार्यालय/धान उपार्जन केन्द्र समितियांः मेन्ड्राकला, अमलभिट्टी, केदमा, बरगीडीह, डुमरडीह, सेदम, भुसू केरजू, नर्मदापुर, 24 सितम्बर 2025, बुधवार, 12 बजे समिति कार्यालय/धान उपार्जन केन्द्र समितियांः सुखरी, चांदो, सलका, बटवाही, सहनपुर, बटईकेला, बंदना, गेरसा, 25 सितम्बर 2025, गुरुवार, 12 बजे समिति कार्यालय/धान उपार्जन केन्द्र समितियांः करजी, जमगला, खम्हरिया, कुन्दीकला, प्रतापगढ़, 26 सितम्बर 2025, शुक्रवार, 12 बजे समिति कार्यालय/धान उपार्जन केन्द्र समितियांः दरिमा, निम्हा, डांड़गांव, राजापुर, 27 सितम्बर 2025, शनिवार, 12 बजे समिति कार्यालय/धान उपार्जन केन्द्र समितियांः कर्रा, अमेरा, 28 सितम्बर 2025, रविवार, 12 बजे समिति कार्यालय/धान उपार्जन केन्द्र समितियांः खैरबार, कुन्नी इन आमसभाओं में सहकारिता विस्तार अधिकारी, वित्तदायी बैंक के शाखा प्रबंधक एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी पदेन सदस्य के रूप में शामिल होंगे। संबंधित अधिकारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर कार्यवाही विवरण कार्यालय को प्रेषित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *