बलौदाबाजार, 19 सितम्बर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रजत जयंती वर्ष 2025-26 के उपलक्ष्य में खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग, रायपुर द्वारा कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। संभाग स्तरीय काव्य-पाठ प्रतियोगिता का आयोजन टाउन हॉल घड़ी चौक, रायपुर में 23 सितम्बर 2025 को प्रातः11 बजे से आयोजित किया जाएगा। 15 से 29 वर्ष के युवा गूगल फॉर्म में पंजीयन कर प्रतियोगिता में अपनी सहभागीता सुनिश्चित कर सकते है। अधिक जानकारी कार्यालय वरिष्ठ खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण बलौदाबाजार में सम्पर्क कर सकते है।
काव्य-पाठ प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए प्रतिभागियों की आयु 15 से 29 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। प्रस्तुति का समय अधिकतम 05 मिनट का होगा। प्रत्येक प्रतिभागी को केवल 1 कविता प्रस्तुत करने की अनुमति होगी। कविता हिन्दी अथवा छत्तीसगढ़ी भाषा में प्रस्तुत किया जा सकेगा। कविता हिंसात्मक, अपराधिक, आपत्तिजनक तथा अनुचित ना हो। कविता में जाति, धर्म, नस्ल, रंग आदि का भेदभाव न हो। कविता मौलिक अथवा किसी प्रसिद्ध कवि की रचना हो सकती है लेकिन पूर्व प्रकाशित प्रसिद्ध कविता प्रस्तुत करने पर कवि का नाम अवश्य लेना होगा। मौलिक रचना प्रस्तुत करने वालों को प्राथमिकता दिया जाएगा। उच्चारण, गाव-भगिमा, शुद्धता, प्रस्तुति कला, भावानुकूलता एवं विषय की प्रासंगिकता के आधार पर प्रतिभागियों को अंक प्रदाय किया जाएगा ।

